Posts

Showing posts with the label Rajasthan

कश्मीर यात्रा संस्मरण वर्ष 2016 भाग एक

Image
जून (जेठ) का महीना राजस्थान की उबाल मारती गर्मी दम तोड़ते कूलर पंखे बेहाल लोग। इसी गर्मी में मैंने ठण्ड का आनंद लेना का विचार किया। मित्रो से चर्चा हुई चलो कही घूमने निकले लेकिन सभी के अपने अपने बहाने। कैसे जैसे करके हम पांच दोस्तों ने तय किया कि इस बार माता श्री वैष्णोदेवी के दर्शन करके कश्मीर या कुल्लू मनाली चलेंगे। तय समय पे 4 जुलाई को जयपुर से सुबह 7:30 बजे की ट्रेन थी। मित्र जेपी, सुभाष सुबह 5:30 बजे घर से मेरे साथ निकले एवं अशोक और धर्मेंद्र जयपुर ही थे तो वो सीधे जयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुँच गए। हम तय समय से लगभग 40-45 मिनट पहले ही पहुँच गौए वहां चाय पी व जब तक ट्रेन आयी तब तक फ्री वाई फाई का आनन्द लिया। 7:35 पे ट्रैन आ गयी । हमने अपनी अपनी सीटें संभाली और बैठ गए। ट्रैन अहमदाबाद से कटरा तक के लिए चलती थी जो अगले दिन सुबह 8 बजे कटरा पहुंचा देती है। 5 मिनट में ट्रेन रवाना हो गयी। ट्रैन अपनी तय गति से आगे बढ़ती जा रही थी। बातों का सिलसिला चल पड़ा । सफर आनन्दमय कट रहा था। सुभाष भाई ने घर से परांठे बनवा के लाये थे ,जबकि धर्मेंद्र ने बना बनाया टिफिन रूम पे ही भूल के आ गया। लगभग 1 ब...