Posts

Showing posts with the label Anil Bangar

कश्मीर यात्रा संस्मरण वर्ष 2016 भाग पाँच

Image
इस यात्रा को शुरू से पढने के लिए यहाँ क्लिक करो !!   पिछली पोस्ट में आपने चश्मे शाही बाग़ के बारे में पढ़ा, अब आगे आपको ले चलते है कश्मीर के अन्य बागों की सैर पर ....................... 1. बोटनिकल बाग़  इस बाग़ का निर्माण भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल  की याद में 1969 में किया गया था, इस बाग़ में एंट्री के लिए 20रूपये का टिकट लगता है.काफी लम्बा चौड़ा बाग़ है, हमने अंदर जाने से पहले कुछ पेट पूजा कर ली थी ताकि देर तक भूख परेशान ना करें !! बाग़ में विभिन्न प्रकार के फूल पौधे है, दूर दूर तक घुमो  और कश्मीर की सुन्दरता का आनंद लीजिये :) 2. निशात मुग़ल बाग़ कश्मीर का दूसरा सबसे बड़ा बाग़ है निशात मुगल बाग़, इससे बड़ा शालीमार बाग़ है!यहाँ पर भी 20रूपये प्रति व्यक्ति टिकट का लगता है,ईद की वजह से कश्मीर में 4-5 दिन की छुट्टियाँ थी जिसकी वजह से लगभग हर बाग़ में बहुत ज्यादा भीड़ थी, लगभग दो घंटे तक इस बाग़ में घुमे हम सब.हम सबने पानी के फव्वारे के पास बैठकर ठण्ड का आनन्द लिया, सुहाना मौसम और दिलकश नज़ारे ! आपका मन कह उठेगा "वाह" !! मा...

कश्मीर यात्रा संस्मरण वर्ष 2016 भाग तीन

Image
इस यात्रा वर्तान्त को प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे !!   समय सुबह लगभग 7:30 बजे  आज थकान की वजह से सुबह देर से आँख खुली, मैंने सभी साथियों को जगाया और सब फटाफट अपने नित्यकर्म से निवर्त होकर 9 बजे तैयार हो गए. हमने काफी माथापच्ची के बाद तय किया की श्रीनगर चलेंगे. बस की जानकारी प्राप्त की लेकिन ज्यादातर बस सुबह जल्दी निकल जाती है. हमने होटल वाले को फोन करके गाडी के लिए बोल दिया. तकरीबन दस मिनट में चेक आउट कर लिया. गाडी ने हमें कटरा बस अड्डे पे छोड़ दिया. वहां पे मैंने दो तीन ट्रेवल्स वालो से बात की लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ. आखिरकार एक टूर ट्रेवल्स वाले से हमने चार दिन के लिए गाडी की जिसमे कटरा से श्रीनगर, लोकल साईट सीन एवं वापसी में जम्मू तक छोड़ना एवं तीन दिन के लिए श्रीनगर में कमरा उपलब्ध करवाना शामिल था। ये सब 13000 रूपये में तय हुआ. तकरीबन 10:30 बजे गाडी कटरा से श्रीनगर के लिए निकल पड़ी. कटरा से कुछ दूर निकलते ही हेलीपेड आता है जहां से माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकाप्टर उड़ान भरता है. उधमपुर से गुजरने पर यहाँ भारतीय सेना की तैनाती चारो तरफ दिख...

कश्मीर यात्रा संस्मरण वर्ष 2016 भाग दो

Image
इस यात्रा वर्तान्त को प्रारम्भ से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे !! दूसरा दिन दिनाँक 5 जुलाई 2016 लगभग सुबह 8 बजे ट्रैन कटरा पहुँच गयी। कटरा जम्मू & कश्मीर में स्थित एक खूबसूरत जगह है जो माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए विश्व विख्यात है।कटरा रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन जुलाई 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। कटरा रेलवे स्टेशन बहुत ही साफ़ सुथरा एवं सुसज्जित है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। कुछ ही देर में हम सब स्टेशन से बाहर आ गए। स्टेशन के बाहर होटल एवं गाड़ियों के दलालों की भीड़ थी। तभी हमने एक बन्दे से मोलभाव करके 600 रूपये में एसी कमरा बुक कर लिया जिसमे गाडी से लाना और मंदिर के बेस स्थल तक छोड़ना शामिल था।होटल रेलवे स्टेशन रोड से थोड़ा आगे ही था। 5 मिनट में हम होटल में पहुँच गए व जरुरी औपचारिकताएं पूरी की। होटल वाले ने प्रथम तल का कमरा हमें दिया और दो बेड़ लगवा दिए। कमरे में पहुँच कर हमने सामन व्यवस्थित किया और बारी बारी से सबने स्नान किया। तब तक 11बज चुके थे। बाहर जाके के 250 रूपये में हमने एक प्रीपेड सिम ली। चूँकि हम सबके पास प्रीपेड ...

About Myself - Voice of Conscience

Image
Voice of Conscience मैं अकेला ही चला था जानिब ऐ मंजिल.......! लोग जुड़ते गए, कारवाँ बनता गया...........!! दोस्तों मैं अनिल बांगड़ राजस्थान की पावन धरती पर जन्मा और सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में पला बढ़ा । जमींदार पिता श्री सरदार सिंह बांगड़ व खेतिहर परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस छोटे से बच्चे ने यहीं के स्थानीय पाठशाला में अपनी शुरुआती पढाई की व उच्च शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से BBA के रूप में पूरी की । सन २०११ से ही सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने के कारण सोशल नेटवर्किंग Facebook के जरिये लोगों से जुड़ना शुरू किया और लगभग २००० विद्वान मित्रों का संगठन बनाया । अपने साथियों के विचारों से प्रभावित होकर सन २०१५ में ग्रामीण परिक्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने मित्र आशीष शर्मा के साथ "अजीतगढ़ दर्पण - आमजन की आवाज" नामक सामाजिक पटल की शुरुआत की..... इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर के पुरुष आयोग संगठन के निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए त्रिवेणी एजेंसीज के रूप में सीमेंट के सफल व्यवसाय का सञ्चालन भी कर रहा हूँ ।